Menu
blogid : 8496 postid : 29

आधी तीतर और बटेर सी

अघोरेभ्योथघोरेभ्
अघोरेभ्योथघोरेभ्
  • 10 Posts
  • 46 Comments

आधी तीतर और बटेर सी यह कैसी आजादी है?

संप्रभुता को सतत चुनौती देते आतंकवादी है?

अगर अमेरिका में होता कुछ  हिंदुस्तान दहकता है|

आग कहीं भी लगे हमारा देश प्रथमतः जलता है||

निर्विकल्प सत्ता है लेकिन ध्यान, धारणा पापी है|

अहह, देश का राजा है या घोटाला अपराधी है||

चाँद सितारे अंकित देखो रक्त सने हैं झंडों में|

कोयले की कालिख पुती हुई है राजनीति हथकंडों में||

घृणित हुए आदर्श, अनय को पूज्य यहाँ समझा जाता|

एक समूचा वर्ग शत्रु के पैरों पर ही झुक जाता||

संविधान की धज्जी उड़ती, संसद के गलियारों में|

शिक्षित, उच्च प्रशिक्षित भारत बैठा है बेकारों में||

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply